इमरान सागर
भ्रमण के दौरान प्रेक्षकगणो एवं पुलिस प्रेक्षक को कई जगह तैनात किये गये मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले है। अनुपस्थित पाये गये विधानसभा तिलहर के हमजापुर थाना चौहारा पर लगाई गई स्थायी निगरानी टीम के सहायक भूमि संरक्षण निरीक्षक जयवीर सिंह अनुपस्थित पाये गये। उसी प्रकार उड़नदस्ता टीम विधानसभा ददरौल के अनुदेशक सतीश कुमार, अनुदेशक शिवम तिवारी, सहायक भूमि संरक्षण निरीक्षक सतेन्द्र कुमार अनुपस्थित पाये गये। जलालाबाद में याकूबपुर में स्थित स्थायी निगरानी टीम के डा. वेदप्रकाश, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाये गये। जलालाबाद के उड़नदस्ता टीम के कनिष्ठ शाखा प्रबन्धक सहकारी प्रबन्धक विश्राम सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी फोटूलाल अनुपस्थित पाये गये। जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त अनुपस्थित कार्मिको के ड्यूटी पर अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के तहत सम्बन्धित रिटर्निग आफीसर को एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश दिये है। जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त थानाध्यक्षों एवं पुलिस के क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सजगता बनाये रखे। यदि किसी पुलिस के थानाध्यक्ष द्वारा अपने कार्यो में शिथिलता बरती गई तो उनके विरूद्ध लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…