Categories: Crime

भाजपा भासपा गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की जनसभा

अंजनी राय
बलिया : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूर्वांचल के मेहनतकश युवा देश के कोने-कोने में है। अन्य प्रदेशों के विकास में यहां के युवाओं का पसीना बहा है। प्रधानमंत्री की मंशा है कि पूर्वांचल का विकास हो और यह तभी संभव है, जब सूबे में भाजपा की सरकार बनें। कहा बीजेपी की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी कत्लखाने बन्द किये जायेगे। सरकार आई तो गुंडाराज खत्म होगा।

बांसडीह में भाजपा-भासपा गठबंधन प्रत्याशी अरविन्द राजभर के समर्थन में शनिवार को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 70 लाख युवाओं को नौकरी देगी। 80 इंजिनियरिंग कालेज खुलेंगे। सरकार बनी तो किसानों के बकाया ऋण माफ होंगे। जमीनों पर कब्जा करने वाले लोग जेल में होंगे। पीएम मोदी की खिल्ली उड़ाने पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा राहुल बाबू आप मोदी जी से हिसाब मांगते हैं, लेकिन 60 वर्षों तक आपने क्या किया? कहा कि केन्द्र ने जितने पैसे यूपी सरकार को भेजे, चाचा-भतीजे ने लूट खाया। बसपा पर भी अमित शाह ने जमकर तंज कसा। केन्द्र सरकार ने दो करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस दिया, जिसमें बलिया में 97 हजार है। कहा कि सपा में अतीक, आजम, गायत्री प्रजापति तो बसपा में मुख्तार, अफजाल, नसीमुदीन जैसे गुण्डे है।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts