दुष्यंत यादव
बता दें कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शगहापुर गांव निवासी अनुराग तिवारी जहांगीरगंज चौक से एक आटो में सवार हुए तथा बावली चौक में उतरने लगे ऑटो चालक ने 10 रूपया किराए की मांग की जिस पर वह पांच रुपया ही देने को तैयार हुए इसी पर दोनों के मध्य विवाद बढ़ गया और ऑटो चालक ने अनुराग तिवारी की लोहे की राड से पिटाई करना शुरू कर दिया जिससे वह खून से लतपथ हो गया। यात्री की पिटाई होते देख बाजार वासी बचाव में दौड़े तथा बाजार वासियों ने ऑटो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरु किया। सूचना मिलने के काफी देरी पर जहांगीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ऑटो चालक वहां से फरार हो लिया था। घायल अनुराग ने अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दिया लेकिन मामला पंजीकृत नहीं हो सका था। विडंबना है कि बावली चौक में ही पुलिस पिकेट की तैनाती भी रहती है बावजूद इसके यहां घंटो अराजकता जारी रही, मगर पिकेड सिपाहियों का कोई अता पता नहीं रहा. क्षेत्रिय नागरिको की माने तो पिकेड के सिपाही केवल पिकेड पर खानापूर्ति करते है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…