Categories: Crime

चुनाव मैदान में उतरेंगी डिम्पल यादव, देखें रैली की ड‌िटेल

जावेद अंसारी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिम्पल यादव भी बुधवार से चुनाव प्रचार में निकलेंगी, इस दौरान सपा की राज्यसभा सदस्य और अभिनेत्री जया बच्चन भी उनके साथ रहेंगी।सूत्रों के मुताबिक, डिम्पल यादव और जया बच्चन 8 फरवरी को आगरा के छावनी विधानसभा क्षेत्र, एत्मादपुर और बाह विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जनसभाएं करेंगी।
वे बाह से पार्टी प्रत्याशी हंसकली (अंशु देवी), एत्मादपुर से प्रत्याशी राजा बेटी बघेल और आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र से ममता टपलू को जिताने की अपील करेंगी। इसके लिए स्थानीय जिला व महानगर इकाई को खास तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यूथ विंग के प्रमुख नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts