Categories: Crime

अब कांग्रेस ने किया भाजपा के घर सेंधमारी, कई भाजपाई बने कांग्रेसी

शबाब ख़ान
चुनावी दौर में तोड़-फोड़ का खेल लगातार जारी है। शनिवार को कांग्रेस ने भाजपा के घर सेंधमारी कर कई लोगों को अपने साथ शामिल कर लिया। इधर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अल्मोड़ा बाजार का भ्रमण कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा, हरीश रावत सरकार ने सभी वर्ग की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश की है। जबकि केंद्र सरकार के सौतेलेपन के बावजूद भी हरीश रावत ने प्रदेश में एतिहासिक काम किए है। दावा किया कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिला तो अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में नगर से गांव-गांव तक विकास किया जाएगा। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, केवल सती, आनंद सिंह बगड़वाल, पूरन रौतेला, प्रताप सिंह सत्याल, कुंदन सिंह भंडारी, सूरज साह, घनानंद जोशी, आनंद सिंह ऐरी, जगदीश पांडे, जीवन लाल आदि थे। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों में दिगंबर सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, मोहन सिंह अधिकारी, भुवन सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह अधिकारी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts