Categories: Crime

सपा का पारिवारिक ड्रामा रूपये की बंदरबांट के लिए: सतीश चंद्र मिश्रा

देवरिया बाजार में हुई बसपा के राष्ट्रीय महासचिव की जनसभा

अनंत कुशवाहा 

आलापुर, अम्बेडकरनगर। सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, और गुंडे माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। सपा का पारिवारिक ड्रामा महज रुपए की बंदरबांट को लेकर किया जा रहा था। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के देवरिया बाजार में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 27 साल यूपी बेहाल का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी की खटिया पहले ही खड़ी हो चुकी है। ऐसे में अब सपा और कांग्रेस मिलकर प्रदेश में जनता को गुमराह करने में लगे हुए। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार आने पर प्रदेश के गुंडे माफिया जेल में जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 सरोज पान्डेय तथा संचालन रामप्यारे नें किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं नें मुख्य अतिथि सतीश मिश्रा को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त, तारिक जमाल सिद्दीकी, आशाराम त्यागी, जाकिर हुसैन, जिलाजीत सिंह, महेंद्र निषाद, रामचंद्र वर्मा, विजय चंद, रामचरण, राहुल प्रजापति, रामप्यारे निषाद, संजय, अब्दुल अजीज शाह, राहुल उपाध्याय, चिंतामणि पान्डेय, दिनेश कुमार, राजाराम शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts