Categories: Crime

पीआरवी कर्मियों ने बचाई एक की जान

डायल 100 यूपी से सम्बन्धित सराहनीय कार्य।
यशपाल सिंह
गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को आज पीआरवी के जवानो द्वारा तत्परता दिखाते हुवे चिकित्सा मुहैया करवाने का जो प्रयास किया गया उसकी आज नगर में चतुर्दिक तारीफ हुई. घटना कुछ इस प्रकार है कि पीआरवी 1026, थाना-दीदारगंज को समय-10:30 बजे सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम-धरनीपुर, थाना-दीदारगंज में जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर सक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है। इस सुचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुचे व घायल व्यक्ति को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदपुर ले गये जहा से सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा घायल को सदर अस्पताल दाखिल कराया गया व थानाध्यक्ष दीदारगंज को विधिक कार्यवाही हेतु बताया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts