Categories: Crime

नेताजी के आदेशों का पालन करते हुए मेरा दम निकले – शिवपाल

जावेद अंसारी
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जसवंतनगर विधानसभा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव आज उस इलाके का दौरा किया, जिस क्षेत्र मे प्रो. राम गोपाल का कालेज चलता है। सबसे पहले वे कर्री गाँव गए, वहाँ के सभी लोगों से उन्होने व्यक्तिगत मुलाक़ात की। इसके बाद वे सरसई सेलू, थुलरई, बीना, कटैयापुर, उनवा संतोषपुर, नीवासई, गोरादयालपुर गावों का दौरा किया।
गाँव वालों से बातचीत करते हुए शिवपाल ने कहा कि मैंने हमेशा गलत काम का विरोध किया, जिसके कारण गलत काम करने वालों ने मेरे खिलाफ साजिश रची और वे कामयाब भी हुये। और उस कारण मेरा क्या हश्र हुआ यह आप सभी को पता है। मुझे कोई गाली दे, मेरी पिटाई करे, तो शायद मैं बर्दाश्त कर लूँ, लेकिन नेताजी की तरफ कोई आँख भी उठा कर देखेगा तो मैं उसे माकूल जवाब दूँगा । आज मैं जो कुछ हूँ, नेताजी के आशीर्वाद की ही बदौलत हूँ, और मैंने संकल्प किया है कि मरते दम तक उनके हर आदेश का पालन करूंगा ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts