Categories: Crime

मुझे आजमगढ़ से दिली मोहब्बत है – फ्रेंक इस्लाम

आजमगढ़/ यशपाल सिंह
सरायमीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ के ग्राम नन्दावं में जन्म लेने वाले  डॉ . शाह फ्रैंक एफ इस्लाम सरायमीर कस्बा पहुंचे तो उपस्थित लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।  सरायमीर से नन्दावं होते हुए  बड़े शहरों की ओर जाने वाली सड़क का लोकार्पण करने के बाद सरायमीर में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मै शासन एंव प्रशासन का आभारी हूँ कि मेरे नाम का रोड पास किया है।

मुझे आजमगढ़ से दिली मुहब्बत है मेरी इच्छा है कि यहां के बच्चों के शिक्षा के लिए एक बड़ी युनिवर्सिटी स्थापित करने की कोशिश है। आगे  उन्होंने कहा की अधिक  प्रतिशत मतदान मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। आप लोग मतदान में अधिक से अधिक हिस्सा लें। उसके अपने पैतृक गांव नन्दावं में स्थित मदर बासरा पब्लिक स्कूल में पहुंचे वहां पर उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मिलकर शिक्षा को बढ़ावा दें। इसमें मुख्य सहयोगी कलीम, मुशीर , वासिम , अफाक , नदीम , इम्तियाज,  वामिक आदि  लोग  रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts