Categories: Crime

देश से आतंकवादियों को भागने की व्यवस्था सपा के नेता करते हैं – अमर सिंह

जावेद अंसारी,

वाराणसी, महाशिवरात्री पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर दिल खोल कर हमला बोला। उन्होने कहा कि इस देश से आतंकवादियों को भगाने का काम मुंबई मे सपा के नेता अबू हासमी करते हैं।

उनके रहने – खाने की व्यवस्था भी उन्हीं के यहा होती है। इसके अलावा इनके एक नेता का निजी सचिव देश के रक्षा मंत्रालय की जानकारी आई एस आई को देता है। आज वह जेल मे बंद है, तो आतंकवादी कौन है ? कौन उनसे मिला हुआ है, यह देश और प्रदेश की जनता जानती है। सपा के राजेन्द्र चौधरी को श्री कृष्ण स्वरूप मोदी पर इस तरह का आरोप लगाने के पहले अपनी गिरेबान मे झांक लेना चाहिए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts