Categories: Crime

करेंट लगने से युवक की मौत

यशपाल सिंह/आजमगढ़
आज़मगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के विसेन का पूरा निवासी की बुधवार को अपराह्न 03 बजे बिजली के खम्भे के स्टेज में करंट उतरने से युवक की मौत हो गयी। विसेनपुरा निवासी श्रीकांत शुक्ला 21 वर्ष पुत्र राधे श्याम शुक्ला घर के सामने अपनी इंडिका कार की धुलाई कर रहा था। बगल में बिजली का खंम्भा है और खम्भे के सपोर्ट के लिए स्टेज लगा हुआ है। गाड़ी धुलाई करते समय श्रीकांत का हाथ अचानक स्टेज के तार पर पड़ गया और श्रीकांत शुक्ला बुरी तरह से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि अस्पताल से पहले ही जुनैदगंज के पास रास्ते में श्रीकांत ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन वापस घर लेकर चले आए। श्रीकांत घर पर रहकर खेती का काम करता था। श्रीकांत पांच भाइयों में चौथे स्थान पर है। श्रीकांत के दो बहन भी हैं। इस घटना से परिजन के रो- रोकर के बुरा हाल है, वहीं परिजनों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार दरवाजे से खम्मा हटाने के लिए कहा गया लेकिन अधिकारी और कर्मचारी ने कभी ध्यान नहीं दिया। अगर यह खम्मा हट गया होता तो श्रीकांत की जान नहीं जाती । पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts