Categories: Crime

सङक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

अंजनी राय
बलिया : बांसडीह-बलिया मार्ग पर मैरीटार गांव के पास सोमवार की रात करीब साढे सात बजे अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार राम अवध यादव (25) व शिवशंकर यादव (27) निवासी पकड़ी की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी बीच तेज गति के अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

इससे दोनों 15 फीट की खाई में बाइक सहित पलट गए। यह देख आसपास के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पाते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts