परंतु इस बात से बिल्कुल आला अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता नजर नहीं आ रहा है। आपको बताते चले की बीते दिन लगभग तीन बजे से बी एस एन एल नेटवर्क की सुविधा लखीमपुर जिले में पूरी तरह से ठप हो गयी और यह आज की बात नहीं अपितु हर माह में लगभग कुछ दिन तो यह सेवा ठप हो ही जाती है जिसके कारण लोगों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ जाती है क्योंकि सेंट्रल सरकार के अधीन यह सेवा सब को बहुत ही भाती हैं जिससे आफिसियल लोगों में बी एस एन एल का चलन कुछ ज्यादा ही लोगों में भाता हैं परंतु इस नेटवर्क की आयेदिन असुविधा होने के कारण धीरे धीरे लोगों द्वारा इस सेवा को बदला जा रहा है। जिसके कारण कंपनी को घाटा होना स्वाभाविक है। एक बात यह भी है कि बी एस एन एल की सिम सुविधा तो ठप होती ही रहती है परंतु साथ ही ब्रांड बैंड की सुविधा भी हर दूसरे दिन ठप हो जाती है जिसके कारण लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि आजकल के इस युग में सारे कार्य इंटरनेट पर ही किये जाते हैं। परंतु यह सुविधा आमजन ही बल्कि पुलिस प्रशासन का सारा कार्य पूरी तरह से ठप हो जाता है जिससे प्रशासन पूरी तरह से अपाहिज ही हो जाता है इस सेवा के ठप होने से अधिक तर होने वाली घटनाओं का पता ही नहीं लग पाता ।परंतु इन बातो को कोई भी आला अधिकारियों पर कोई भी प्रभाव पड़ता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर बी एस एन एल की छवि तो धुमिल होती तो नजर आ ही रही है परंतु अब बात यह भी हैं कि यदि नेटवर्क सुविधा बंद होने पर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो क्या सारी जिम्मेदारी बी एस एन एल ही उठायेगा। फिलहाल जो भी हो इन सब बातों का हमारे आला अधिकारियों पर कोई प्रभाव पड़ता नजर नहीं आ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…