Categories: Crime

अलग अलग सङक दुर्घटना में चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

वेद प्रकाश
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दो की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

पहली घटना रसड़ा – मऊ मार्ग स्थित कटियारी मोड़ के समीप की है जहां शनिवार की देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिसमे सवार जौनपुर के सुजानगंज थाना के बाला मऊ निवासी अनिल कुमार मिश्रा (30) , आजमगढ़ चिरैयाकोट निवासी ड्राइवर मोनू (25) तथा जितेन्द्र मौर्या घायल हो गए। ये लोग सिवान बिहार से चिरैयाकोट जा रहे थे।
दूसरी घटना इसी मार्ग पर नारायनपुर गांव के समीप सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सरनी मुड़ेरा निवासी मनोज कुमार सिंह (35) बाइक सवार युवक खड़ी ट्रक में जा भिड़ा। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया जिसमें अनिल एवं मनोज की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts