Categories: Crime

परिवर्तन और विकास के नाम पे पुरे देश को ठगने का काम करती है भाजपा – दामा प्रसाद

नुरुलहोदा खान
सिकंदरपुर बलिया परिवर्तन व विकास के नाम पर भाजपा की सरकार ने पूरे देश की जनता को ठगने का काम किया है झूठे वादे कर के सत्ता में आई भाजपा की केन्द्र सरकार देश में विकास के नाम पर कोई काम नहीं कर रही है। उक्त बातें भाकपा माले के बिहार विधानसभा सदस्य दामा प्रसाद ने शनिवार को बस स्टेशन चौराहे के बगल में आयोजित भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि परिवर्तन और विकास का नारा देने वाली भाजपा ने चुनाव में ठगने का काम किया है। भाजपा चुनावी झूठा वादा कर के देश में गरीबों का केवल उपयोग करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का नारा देने वाली केंद्र सरकार ने केवल देश के लोगों को सपने दिखाने का काम किया है। नोटबंदी कर गरीबों को धोखा दिया। आज देश में कई लोग नोटबंदी के चलते मौत के मुंह में समा गए सम्मेलन को केंद्रीय कमेटी के  सदस्य मोहम्मद सलीम, विधान सभा प्रत्याशी श्री राम चौधरी, बसंत कुमार सिंह, सुरेश चौहान, लक्ष्मण, जितेंद्र पासवान, रेखा पासवान, सिमरिया राजभर, सहित आदि लोग उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts