Categories: Crime

कन्या महाविद्यालय आर्यसमाज बरेली – NSS छात्राओ ने किया मलीन बस्ती में कैम्प

बरेली
मनोज गोयल,मंडल प्रभारी/

करिश्मा अग्रवाल, रिपोर्टर

कन्या महाविद्यालय आर्यसमाज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में रामजानकी मंदिर के निकट मलिन बस्ती में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ डॉ० कुहू दत्त ने किया।

उन्होंने छात्राओं को युवा वर्ग का समाज के प्रति क्या जागरुकता है पर ध्यान आकर्षण करते हुए छात्राओं को युवा वर्ग के कर्तव्यों का बोध कराया कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्यामली सोना के निर्देशन में सरस्वती वंदना,एन० एस० एस० लक्ष्य गीत, मतदाता जागरूकता गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटिका “वोट फॉर नेताजी” अभूतपूर्व  मंचन किया गया तत्पश्चात क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली मलिन बस्ती में निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और स्वच्छता का भी संदेश दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts