Categories: Crime

. क्षेत्रीय पार्टियों के राज में नहीं मिल सकी मूलभूत सुविधाएं – चन्द्र प्रकाश वर्मा

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश वर्मा ने एक दर्जन से अधिक गांवो का दौरा कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए भाजपा का जीतना जरुरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय राजनितिक पार्टियो के राज में आम आदमी को मूलभूत सुविधाए भी नहीं मिल पाई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम जनता गुंडागर्दी और भरष्टाचार से ट्रस्ट है,जनता सपा और बसपा के शासन से उब चुकी है। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश में बदलाव कि लहर चल रही है अकबरपुर विधानसभा की जनता भी इस बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाकर सपा सरकार को जड़ से उखाड़ देगी। उन्होंने शनिवार को मुबारकपुर डैयाडीह, राजेपुर धावा, हाशिमपुर बरसावां, बुड़नपुर, रुकुन्नुदिनपुर, खान शाह सुलेमपुर, कुर्की, दाउतपुर, मझियारी अड़वारा, पंजुपुर, पहाड़पुर तड़वा, तुलसीपुर, कल्याणपुर, नोखा, जगदीशपुर, व् केशवपुर आदि गाँवो का दौरा कर जनसम्पर्क कर वोट की अपील की। इस दौरान विधान सभा प्रभारी राजेश सिंह, डॉ राजित राम त्रिपाठी, आनद बहाल, जगदीश प्रजापति, संगम तिवारी, अरविन्द मिश्रा, नीरज तिवारी, मोह्हमद अबास, योगेन्द्र सिंह, सियाराम वर्मा, हरिराम तिवारी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts