Categories: Crime

कथित छेड़खानी को लेकर भिड़े दो पक्ष

दुष्यंत
आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में शोहदों के दो गुटों के मध्य जमकर मारपीट हुई जिससे रामनगर चैक में भी घंटो अराजकता का माहौल रहा। बाद में पुलिस के पहुंचने पर दोनों गुट के लोग इधर-उधर हो गये। बतो दे कि शोहदों के दो गुट एक लड़की से कथित छेड़खानी के मामले को लेकर आपस में ही सोमवार को भिड़ गये। एक गुट ने दूसरे गुट पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए एक युवक की पिटाई कर दी।

थोड़ी देर बाद दूसरे गुट के भी दर्जनों लोग पहुंच गये और पिटाई करने वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। बाद में बाजार वासियों एवं राहगीरों ने बीच बचाव कर लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसी बीच मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दोनों गुट इधर-उधर सरक लिए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts