जानकारी के अनुसार मन्दूरा गाँव निवासी रमेश( 40)पुत्र विश्राम मौर्या बीते दिन गाँव की पोलिंग बूथ संख्या 270 से वोट डालकर वापस घर आ रहा था वह रास्ते में ही था तभी गाँव का ही मुन्ने लाल भार्गव ने देशी तमचें से बिना बातचीत कि ये उस पर फायरिंग कर दी ।गोली उसकी बांह में लगी गोली मारकर मुन्नेलाल मौके से फरार हो गया ।परिजन घायल रमेश को लेकर खमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला रेफर कर दिया गया ।जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।ग्रामीणों के बताने के अनुसार रमेश के भाई हरीश मौर्या पूर्व प्रधान के घर कुछ समय पूर्व चोरी हुई थी जिसके कारण चोरी के इल्जाम में उसे जेल भेज दिया गया ।अभी दो दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था ।ग्राम वासियो के अनुसार उनमें पहले से आपसी रजिंस थी वही उसके परिजनों के बताने के अनुसार उक्त घटना के पीछे पुरानी रजिंस और चुनावी रजिंस बताया है । फिलहाल इस घटना ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया और गाँव में भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।इस घटना के बाद गाँव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…