Categories: Crime

मंत्री ने दिया पत्रकार को धमकी, पत्रकार हुवे एकजुट.

बिल्थरारोड(बलिया) कुशीनगर मे इन्डियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व  दैनिक अख़बार के पत्रकार मनोज गिरी को 10-02-2017 मिली धमकी व अपशब्दों के  मामले में जाँच व कार्यवाही की माँग को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया के ज़िलाध्यक्ष विजयमद्धेशिया संग एसोसिएशन पदाधिकारियों व पत्रकारों ने रविवार को मिलकर एसडीएम प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तहसीलदार शिवधर चौरसिया को ज्ञापन सौपा।

एसोसिएसन ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए निष्पक्ष जांच कराकर मंत्री के खिलाफ कार्यवाही कि मागं करते हुए मंत्री के गिरफ्तारी की आवाज उठाए  इस दौरान ज़िलाध्यक्ष विजय मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद गुप्ता, अंजनी राय, तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंहविसेन, पत्रकार मनोज यादव, अनमोल आनंद, धीरज मद्धेशिया, संजय ठाकुर, निलेश गुप्ता,, बेद प्रकाश शर्मा  आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts