सबसे पहले लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके बाद मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में मोदी जी की देख-रेख में जो हमारी सरकार चल रही है वो सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर चल रही है जिससे देश का विकास सुनिश्चित हो सके। माननीय प्रधानमंत्री ने देश के करोंङो माताओं बहनों को जिन्हे चूल्हे पर खाना बनाने धुआं लगता था और परेशानी होती थी उन असहायों में मुफ्त गैस सिलेण्डर बांटने का काम किया। उनके इस पहल से करोंङो गरीबों के घरों में गैस सिलेण्डर पर खाना बन रहा है। साथ ही देश के विकास के लिए धन की आवश्यकता थी जो राजकाेष में न के बराबर था और अमीर लोगों के पास अधिकाधिक धन हाेने के बावजूद भी वो टैक्स नही देते थे और टैक्स की चाेरी करने का काम करते थे जिसे सामने लाने के लिए मोदी जी ने नोटबंदी जैसा अहम फैसला लिया। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास हेतु जो पहले महज बहत्तर हजार रूपये मिलते थे उसे बढाकर डेढ लाख कर दिया है जिससे गरीब का घर आसानी से बन सके। उन्होनेे इसी के साथ फेफना से पार्टी के प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी को वोट करने के लिए जनता जनार्दन से निवेदन किया और कहा कि आप इस बार एक विधायक नही उपेन्द्र को मंत्री के रूप में चुनेंगे। क्योंकि बीजेपी की जब सरकार बनेगी तो ये मंत्री जरूर बनेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…