Categories: Crime

जयपुर – रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न

अब्दुल रज्जाक/जयपुर
जयपुर।राजस्थान प्रदेश वैश्य युवा महासम्मेलन के तत्वाधान में 3 फरवरी शुक्रवार को कल्याण ब्लड बैंक दुर्गापुरा जयपुर में राजस्थान वैश्य समाज के नायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.मोहनदास जी अग्रवाल का सूर्य सप्तमी पर जन्मदिन मनाया गया।जन्मदिन के मोके पर रक्तदान शिविर का  आयोजन किया गया ।प्रदेश उपाध्यक्ष व स्टूडेंट्स हेल्प सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल की अगुवाही में बैठक आयोजित की गई।सुरेन्द्र अग्रवाल ने महान समाज सेवक के जीवन व सामाजिक योगदान और एकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर कल्याण ब्लड बैंक में मोहनदास जी को श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान किया गया ।कार्यक्रम संयोजिका प्रीति विजय ने बताया।जन्मदिन के मोके पर रक्तदान का शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर जयपुर जीवनदाता  के  नरेन्द्र सिंह  नेगी,, हेमेन्द्र गर्ग,राकेश अग्रवाल,घनिष्ट जिंदल,रोहित भानावत,गोर्वधन ,जितेंद्र सहित कई  समाजबंधुओं ने सहयोग किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts