Categories: Crime

रामपुर के स्वार विधानसभा क्षेत्र पहुंचे बीजेपी के केशव प्रसाद

रविशंकर /रामपुर
जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है वैसे ही वैसे पार्टियों के प्रचार हेतु व जनता से रूबरू होने के लिए प्रत्याशी अपने नेताओं को अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में बुलाने को आतुर हो चले हैं जिसके चलते आए दिन विभिन्न पार्टियों के बड़े-बड़े नेता गांव शहरों में जाकर अपनी अपनी पार्टियों के मुद्दों से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रामपुर में आए दिन मंत्रियों और राजनेताओं की आंधी सी चल रही है कभी प्रदेश के मुख्यमंत्री तो कभी अन्य बड़े नेता यहां आकर अपनी अपनी पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं।
इसी क्रम आगे बढ़ाते हुए आज रामपुर के स्वार विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य आए और जनता से रूबरू हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मुद्दों को जनता से रखते हुए bjp को वोट देने की अपील भी की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts