Categories: Crime

चला चुनाव आयोग का चाबुक

(संजय ठाकुर)
लखनऊ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने चार जिलों के डीएम, वाराणसी के आईजी, आजमगढ़ के डीआईजी व गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया। आबकारी आयुक्‍त भवनाथ सिंह को हटाकर उनके जगह पर मृत्‍युंजय नारायण को नया आबकारी आयुक्‍त बनाया गया है।

वाराणसी के नये आईजी असीम अरुण होंगे। गाजीपुर के एसपी अरविंद सेन का स्‍थानांतरण कर दिया गया है उनके जगह पर सुभाष चंद्र दूबे को नया एसपी बनाया है। डीआईजी आजमगढ़ धर्मवीर को हटाकर उदय शंकर जायसवाल को नया डीआईजी बनाया गया है। विजय प्रकाश बरेली के आईजी जोन होंगे। जयप्रकाश सागर कन्‍नौज के नये जिलाधिकारी होंगे। अजय दीप सिंह बहराईच के नये डीएम होंगे। फतेहपुर के नये एसपी उमेश कुमार सिंह होंगे। नीलाब्‍जा चौधरी गोरखपुर के नये डीआईजी होंगे। प्रमोद कुमार उपाध्‍याय सोनभद्र के नये डीएम होंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts