सगड़ी विधानसभा से दो सप्ताह पूर्व भाजपा से घोषित प्रत्याशी फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद का टिकट काटे जाने से गोपाल निषाद के समर्थकों ने रविवार की शाम 5:00 बजे बहुला बाजार में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का पुतला फूंका और भाजपा के विरोध में नारेबाजी की । भाजपा प्रत्याशी गोपाल निषाद का 2 सप्ताह पूर्व सगड़ी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नाम घोषित किया गया था। तभी से सगड़ी से भाजपा प्रत्याशी बदलने का अटकलें तेज हो गई थी । रविवार की शाम चार 4:00 बजे के आसपास जैसे ही गोपाल निषाद का टिकट काट कर जहानागंज क्षेत्र के देवेंद्र सिंह के नाम का टिकट घोषित किया गया गोपाल निषाद के समर्थक सड़क पर उतर आए और महुला बाजार में प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका और खिलाफ में नारेबाजी की। इसी क्रम में अजमतगढ़ बाजार में गोपाल निषाद के समर्थक सड़क पर उतर कर भाजपा के फिलाफ नारेबाजी की। मामले में उड़न दस्ता प्रभारी हरि मोहन सिंह ने गोपाल निषाद व 30 से 40 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आपको बता दें कि देवेन्द्र सिंह जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गाँव के निवासी हैं और लम्बे समय से पार्टी से जुड़े हैं। इस समय प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। वर्ष 1993, 1996 और 2007 में मुबारकपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…