Categories: Crime

सपा से टिकट ना मिलने पर मैंने की पीस पार्टी ज्वाइन :- अविनाश कुमार यादव

महबूब अली खान
मुबारकपुर /आजमगढ़
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अविनाश कुमार यादव ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहा की समाजवादी पार्टी एक गैर लोकतांत्रिक पार्टी है जिसका गठबंधन देश के सबसे बड़ी घोटाले वाली पार्टी कांग्रेस के साथ हुआ है उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी मुबारकपुर विधानसभा में जिस कैंडिडेट को उतारे हैं वह भी जानते हैं कि पब्लिक इन्हें पसंद नहीं करती

लेकिन वह अपने नाम की राशि को मिलाते हुए अखिलेश को मुबारकपुर विधानसभा से लड़ा रहे हैं आगे उन्होंने यह भी कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन लड़ाई से कोसों दूर है हमारा मुख्य मुकाबला बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से है उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि इस पीस पार्टी केे खुले विचार वाली नीति को देखते हुए मैंने पीस पार्टी ज्वाइन की है और पीस पार्टी के मुखिया मुझ पर भरोसा करते हुए मुझे मुबारकपुर विधानसभा से प्रत्याशी उतारा है मुझे मुबारकपुर विधानसभा की जनता से काफी सहयोग मिल रहा है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts