Categories: Crime

मतदाताओं के प्यार से इस बार भी उत्तर प्रदेश मे सबसे अधिक वोटों से जीतने का इतिहास रचेंगे – शिवपाल

जावेद अंसारी
मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए रैली की और अधिक से अधिक संख्या में वोट मांगे। शिवपाल सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आपने पहले भी इतिहास रचा है और मुझे उम्मीद है कि इस बार भी इतिहास रचेंगे। अबकी बार पूरे उत्तर प्रदेश में लीड भी पहले नंबर पर होनी चाहिए। हम कोशिश करेंगे कि एक परिवार में कम से कम एक लड़के-लड़की को नौकरी जरुर मिलनी चाहिए।

उन्होंने नेता जी मुलायम सिंह यादव से कहा कि आप पर पूरे प्रदेश की जनता को भरोसा है। आपकी एक आवाज पर प्रदेश की जनता ने वोट दिया है। ताखा व जसवंतनगर के लोग तो आपकी एक आवाज पर कुर्बान होने को तैयार हैं और आपकी आवाज पर मर मिटने को तैयार हैं। जनसभा की अध्यक्षता बुजुर्ग समाजवादी नेता रामचन्द शाक्य ने की। रैली को इटावा के विधायक रघुराज सिंह शाक्य विधायक भरतना सुखदेवी वर्मा, राजेश यादव, अमित जानी, बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश नारायण यादव, मंत्री कुंवर दीक्षित, पूर्व सांसदसुखराम सिंह यादव यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, सुनील यादव, राम नरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव, पूर्व विधायक मानिक चन्द आदि ने भी सम्बोधित किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts