Categories: Crime

अख‌िलेश का ट्वीटर दांव: ट्वीट करके, क‌िया मोदी को टैग

जावेद अंसारी,
चुनाव बेहद रोचक मोड़ पर है। जनसभाओं और रैल‌ियों से आगे बढ़कर अब चुनावी जंग ट्व‌िटर तक पहुंच गई है। शुक्रवार को अख‌िलेश की 7 जनसभाओं का कार्यक्रम था और प्रधानमंत्री मोदी भी गोंडा में जनसभा को संबोध‌ित कर चुके हैं। इन धुआंधार जनसभाओं के बीच अख‌िलेश ने ट्व‌िटर पर एक कमेंट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग ‌क‌िया है।

अखिलेश ने इस कमेंट में लिखा है क‌ि उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्रों को 18 लाख लैपटॉप बांट दिए। आपका डिजिटल इंडिया का सपना पूरा कर रहा हूं। ट्विटर पर प्रधानमंत्री को 2.47 करोड़ लोग फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश ने अपनी योजना को प्रधानमंत्री से जोड़कर उनके फॉलोअर्स तक पहुंचाने की क‌ोश‌‌िश की है वहीं उनके लैपटॉप बांटने में भेदभाव के आरोप का भी जवाब द‌िया है। दरअसल बीजेपी की रैलियों में प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं क‌ि अखिलेश जात‌ि देखकर लैपटॉप देते हैं। भाजपा का मेन‌ीफेस्टो जारी करते वक्त भी अमित शाह ने यही कहा था क‌ि हम बिना किसी भेदभाव के लैपटॉप बांटेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts