Categories: Crime

महगी पड़ी दस हज़ार की घुस, घूंस लेते लेखपाल गिरफ्तार

मो आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। विजलेंस टीम ने मंगलवार को एक लेखपाल को दस हजार रूपये घूंस लेते पकड़ा। उसके खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते जुए जेल भेज दिया।

सोरांव तहसील में तैनात लेखपाल हनुमान तिवारी ने एक स्कूल के सम्बन्धित जमीन मामले को ठीक करने के लिए स्कूल के प्रबन्ध तत्र के मनीष सिंह से दस हजार रूपये मांॅग रहा था। लेखपाल की करतूतों से परेशान होकर मनीष सिंह मामले की शिकायत विजलेंस टीम से शिकायत की। पूर्व योजना के मुताबिक मनीष सिंह पैसा लेकर लेखपाल को देने के लिए तेलियर चुंगी के समीप बुलाया। जहाॅं पैसा देते हुए विजलेंस टीम ने पकड़ लिया। विजलेंस टीम को देखते ही वह बचने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार करके शिवकुटी थाने ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस लेखपाल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए मंगवार की शाम जेल भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts