Categories: Crime

इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी करेंगी जयपुर नगर निगम द्वारा ज़ारी टैक्स आतंक का विरोध -डॉ.सुधांशु

अब्दुल रज्जाक थोई
जयपुर, 20 फरवरी। इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने जयपुर नगर निगम द्वारा किये जा रहे टैक्स वसूली को टैक्स टेरीरिज़्म की संघ्या देते हुए इसकी निंदा की है एवं नगर निगम पर विरोध में प्रदर्शन करने की चेतावनी है। पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश मोहन खंडेलवाल ने हाल में निगम द्वारा सील की गयी सम्पतियों को तुरंत सील मुक्त करने की मांग की है,

उन्होंने कहा कि यह दुखद है पिछले 50 साल से गरीब और कमज़ोर तबकों को शिक्षा प्रदान कर रही संस्था खंडेलवाल स्कूल को महापौर ने जातीय वैमनस्यता के कारण दण्डित किया लगता है। कितनी अजीब स्थिति है कि जयपुर की म्युनिसिपेलिटी के द्वारा एक भी गरीब विद्यार्थी को शिक्षा प्रदान नहीं की जा रही है, न ही कोई विद्यालय संचालित किया जा रहा है, फिर भी निगम ने सूरज पोल, मंडी खटीकान और पहाड़ गंज जैसे गरीब इलाकों में सेवारत विद्यालय पर ताला जड़ दिया है, जिसे जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। खंडेलवाल ने कहा है कि आगामी 7 दिन में निगम कुर्क किये गए स्कूल का ताला खोल दे अन्यथा पार्टी के कार्यकर्त्ता और जनता सड़कों पर उतरेगी ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts