Categories: Crime

संगम में मिले अज्ञात युगल का शव

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। दारागंज थाना क्षेत्र के संगम में मंगलवार को एक प्रेमीयुगल का शव पानी में तैरता हुआ पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। जामा तलाशी में दो मोबाइल मिले है। पुलिस जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार दारागंज थाना क्षेत्र के संगम में मंगलवार की शाम एक 30 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरूष का शव पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। दोनों के एक.एक हाथ आपस में दुपट्टे से बंधे थे। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। दोनों शवों की जामातलाशी में दो मोबाइल मिले है। पुलिस मोबाइल के माध्यम से उनके परिजनों तक पहुंचे की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर में कत्थई रंग की जींश और सफेद शर्ट था जबकि महिला के शरीर पर काली लैगी और काला कुर्ता था। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

11 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

11 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

11 hours ago