Categories: Crime

वृद्ध ने पेङ की डाली पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, आर्थिक तंगी या अर्धविक्षिप्तता हो सकता है कारण

अंजनी राय 

बलिया : नरही थाना क्षेत्र के लड्डूपुर निवासी राजनरायन यादव (70) ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजनारायण ने ऐसा कदम क्यो उठाया, इस पर कई बात सामने आ रहे है। कुछ लोग आर्थिक तंगी बता रहे है, तो कुछ अर्द्धविक्षिप्तता।

राजनारायण रविवार की रात सपरिवार खाना खाने पश्यचात डेरा पर सोने के लिए चले गए। सोमवार को अहले सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिये बगीचा के तरफ जा रहे थे, तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। पास जाने पर शव की शिनाख्त राजनारायण के रूप में की गई। आनन-फानन में इसकी सूचना नरही थाने दी गयी। थाना प्रभारी परमानन्द द्विवेदी हमराही कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, विनोद यादव व शिवकांत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन के पश्चात् शव को पेड़ से उतरवाया। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। परिजनों की माने तो उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। इधर, कुछ दिनों से वे मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts