Categories: Crime

जुमले बाजी से कुछ नही होने वाला – जाहिद बेग

ओबैदुल्लाह अंसारी
भदोही। भदोही विधानसभा से सपा प्रत्याशी जाहिद बेग ने मंगलवार को नामांकन किया। उनके साथ सपा से ज्ञानपुर व औराई प्रत्यासी ने भी नामांकन किया। सुबह विधायक जाहिद बेग के आवास पर कार्यकर्त्ता डटे रहे लगभग 10 बजे विधायक समर्थको संग सादगी से मुख्यालय रवाना हुए।

उससे पूर्व विधायक मर्यादपट्टी सय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्ला अलैह व हजरत दाता कल्लन शाह के आस्ताने पहुंचे। वहा फातेहा पढ दुआए मांगी। विधायक जाहिद बेग ने कहा की सपा विकास कार्यो के बल पर चुनाव लड रही है। कांग्रेस का भी समर्थन होने से साम्प्रदायिक ताकते हासिए पर चली गई है। अब जनता जागरुक हो गई है वो तो अमन व विकास की पक्षधर होती है, जुमले बाजी से कुछ नही होने वाला।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts