Categories: Crime

भारतीय प्रधान संगठन ने सपा व कांग्रेस गठबंधन को दिया समर्थन

संजय ठाकुर
मऊ : भारतीय प्रधान संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सपा  कांग्रेस गठबंधन को पूर्णतया समर्थन देने का ऐलान किया गया है।

भारतीय प्रधान संगठन के राष्टीय अध्यक्ष हाजी उस्मान, कोषाध्यच्छ अजित सिद्धिकी और जनरल सेक्रेटरी की संस्तुति पर इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एस0 के0 सिंह ने कहा कि की सपा सरकार ने हमारी बात को मानते हुए ग्राम प्रधानों का वेतनमान 1000 रूपये बढ़ा दिया और हमारे द्वारा समर्थन के बाद 2017 में सपा की सरकार बनने पर ग्राम प्रधानों का वेतन 8000 रुपया प्रति माह देने और पेंशन दिलाने का प्रस्ताव पास किया जायेगा।
साथ ही इस मौके पर उपस्थित भारतीय प्रधान संगठन के मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ अशोक कुमार ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग विधान सभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन को वोट करे जिससे प्रदेश का विकास हो। इस मौके पर रामलाल,दिनेश राजभर,मुन्नू राम,सुबाष समेत दर्जनों संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts