यशपाल सिंह
कहा कि बीजेपी के गुरु चेला व सपा के बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं जीता सकती। बीजेपी के नोट्बंदी पर खूब हमलावर रहीं वहीं लोकसभा के चुनाव के वादे को पूरा नहीं करने पर बीजेपी को भारतीय जुमला पार्टी कहा। नोटबंदी पर कहा कि पूरी दाल ही काली है। वहीं अमित शाह को सबसे बड़ा कसाब अर्थात आतंकवादी कहा। वहीं सपा को गुंडा, अराजक तत्वों व भूमाफियाओं की पार्टी बता कर सत्ता में आने पर कठोर कार्रवाई का दावा किया। बीजेपी में मुख्यमंत्री चेहरा न होने की बात कह कर हमला किया कि बीजेपी में हिम्मत नहीं है। वहीं मोदी के प्रदेश को माई बाप व खुद को गोद लिया बेटा पर कहा कि खुद की बेटी को जितायें। मायावती ने सपा की योज़नाओं को अपनी सरकार की योज़नाओं के नाम बदल कर चलाने का आरोप लगाया कहा कि समाजवादी पेंशन योज़ना पहले महामाया योज़ना थी। मायावती ने मुम्बई में पूर्वांचाल के लोगों के उत्पीडन का भी मुद्दा उठाया और सरकार बनने पर अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की भी बात कही। मायावती ने वोट के लिए खुल कर मुस्लिमों से वोट भी माँगा और अपने लिए दलित वोट बैंक की बात कही। मायावती ने कहा कि सपा में पुत्र मोह में फँस कर मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को कई बार अपमानित किया है जिससे वहाँ दो खेमे हो गए हैं जो एक दूसरे के खेमे को हराने में लगे हैं। इससे मुस्लिम वोट एसपी को न जाएँ। बीजेपी से बचने के लिए मुस्लिमों को बीएसपी में आना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…