Categories: Crime

कोहरे का कहर: इनोवा कार सङक किनारे गड्ढे में पलटी, महिला की मौत, चार घायल

अंजनी राय
बलिया : दुबहड़ थाना अंतर्गत हाईवे पर घोड़हरा चट्टी के आगे के मोड़ पर कोहरा के चलते शनिवार की देर रात एक इनोवा गाड़ी हाइवे के किनारे के खड्ड में जा गिरी। जिसमें एक नवविवाहिता महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत बैरिया के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन के अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बलिया में अपने भांजे के जन्मदिन पार्टी में शरीक होकर गांव वापस लौट रहे थे. घोड़ाहरा चट्टी के आगे वाले मोड़ पर कोहरा की वजह से इनोवा गाड़ी असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी. घटना में नवविवाहिता खुशबू वर्मा (22) पत्नी पंकज वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज वर्मा, रामकुमार वर्मा, शिवकुमार वर्मा मंटन, लालू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts