Categories: Crime

भूकंप से ऐसे खुल गाया वैश्याओं के बाज़ार का राज

शबाव खान
दिल्ली में हाल ही में आए भूंकप से जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन इस भूकंप ने एक सैक्स रैकेट का भांड़ा फोड़ कर दिया। मामला सोमवार रात शकरपुर का है। दरअसल भूकंप के झटके आने के बाद एक मकान की पहली मंजिल की बालकनी से दो लड़कियों को कुछ लोगों ने कूदकर भागते हुए देखा। कुछ देर बाद इस फ्लैट से किसी महिला के चीखने की आवाजें आने लगीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ महीने से इस फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।
मामला जब शकरपुर पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके कथित पति को सीआरपीसी की धारा-107/151 में बंद कर दिया गया। सोमवार रात 10:35 बजे आए भूकंप के कारण ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। कुछ देर बाद जैसे ही लोग अपने-अपने घरों के अंदर जाने लगे, उन्होंने एक फ्लैट की बालकनी से दो लड़कियों को कूदकर भागते हुए देखा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts