मंगलवार को वेलेंटाइन्स डे की सुबह पूजा को छोड़ कर भाग गया. कस्मे, वादे को तोड़ वेलेंटाइन्स डे के दिन धोखे से नाराज पूजा मनीष के घर के बाहर ही धरने पर बैठ गयी.आसपास के लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हुई. दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई. कजरैली पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी वहां पहुंची. पर पूजा ने किसी की भी बात सुनने और मानने से इनकार कर दिया.मैं कहीं नहीं जाऊंगी : पूजा ने वहां के लोगों की बात मानने से पूरी तरह इनकार कर दिया. उसने मनीष की करतूत पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसने धोखा दिया है. वह उसे माफ नहीं करेगी. धरने पर बैठी पूजा ने कहा कि वह इंसाफ मिले बिना कहीं नहीं जानेवाली है. उसने साफ कहा कि मनीष ने उसके साथ शादी की है इसलिए वह अब उसके साथ ही रहेगी. काफी संख्या में वहां ऐसे लोग मौजूद थे जिन्होंने पूजा के कदम को सही करार दिया और उसका साथ देने की बात कही.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…