Categories: Crime

सपा की सरकार बनाओ कानपुर वासियों हम मैट्रो मे मोदी जी को सैर करायेंगे-डिम्पल यादव

मुहम्मद शरीफ
कानपुर/16फरवरी 2017 घंटाघर में जनसभा करने पुहंची सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्हेंने मोदी सरकार को जुमलेबाज कहते हुए कहा कि केंद्र सरकार लैपटॉप को झुनझुना बता रही है। लैपटॉप तो अखिलेश जी बांट चुके हैं और अब हम स्मार्ट फोन भी देंने जा रहे है । बिजली की किल्लत दुर हुई पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली मिल रही है इन्वेटर कम्पनी वालो का फोन आता है कि आपने इतनी बिजली दे दी कि हमारी बिक्री न के बराबर रह गयी है । विकास का दंभ भरते हुए उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को ऐतिहासिक उदाहरण बताते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे पर जो चलेगा वह साइकिल का बटन ही दबाएगा।

उन्होने ने अपने भाषण मे आगे कहा कि कानपुर सपा की सरकार बनाइए हम मोदी जी को मेट्रो पर घुमाएंगे। डिंपल यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट दें, हम लोग के दिलों को जोड़ते हैं तोड़ते नहीं है। अच्छे दिन का नारा लगाने वालों ने क्या किया? बुआ जी ने क्या किया? पत्थर वाली सरकार ने हाथियों की लाइन लगवा दी और मोदी जी की सरकार ने गरीबों और छोटे कारोबारियों की लाइन लगा दी। ये लोग अच्छी बातें करके लोगों झांसे में लेते हैं। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से छोटे कारोबारी बर्बाद हो गए। महिलाओं को भी सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहरों से मजदूर पलायन कर गए। सपा ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। चुनाव के हर वादे हम पूरा करते हैं सिर्फ झुनझुना नहीं देते हैं। मोदी जी अपने मन की बात करते हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं। हम सपाई लॉग काम की बात करते है और काम करके दिखाते हैं।

मंच पर उपस्थित विधानसभा  प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई,श्रीप्रकाश जायसवाल,सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल,तथा सपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती जूही सिंह आदि ने भी दो-दो शब्द कहे ! इन सभी लोगों का एक ही कहना था “नो कन्फ्यूजन ओन्ली गठबंधन” को ही चुने पंजे को साइकिल पसन्द है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts