इमरान सागर
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के प्राथर्मिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव के लिए आई महिला को इतबार होने के कारण इमनजेंसी स्टाफ भी नही मिला जिसके कारण महिला को बड़ी कठ्नाई होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी! पुत्र बधु की बिगड़ती हालत और अस्पताल में नदारद स्टाफ के कारण ससुर भगवान दास ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर को उनके सरकारी सम्पर्क नम्बर पर अवगत कराया! मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले को समझते हुए गंभीरता का परिचय दिया और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुस्ताक अली को फोन कर कड़ी डांट फटकार लगाई एवं उनसे इमरजेंसी स्टार्ट होने ना होने के संबंध में जानकारी ली! मुख्य चिकित्सा अधिकारी की फटकार लगते ही स्थानी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुस्ताक अली ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुदागंज की तरफ अपना रुख करते हुए वहां की जानकारी ली और स्टाफ को फटकार लगाई, उसके पश्चात ही महिला को फार्मासिस्ट श्यामदेव एवं नर्स मीना कुमारी द्वारा उचित इलाज दिया गया! बताते चले कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह कोई पहली बार नहीं हुआ है यहां पर आए दिन अस्पताल कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही चर्चा का बड़ा विषय बनी रहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…