Categories: Crime

NSS सेविकाओं द्वारा दिया गया सरकारी योजनाओं की जानकारी

करिश्मा अग्रवाल
कन्या महाविद्यालय भूड़ ,बरेली के सप्त दिवसीय शिविर के पंचम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय इकाई की स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर श्यामली सोना के निर्देशन में राम जानकी मंदिर स्थित मलिन बस्ती में जाकर स्वयं रोजगार एवं कैशलेस लेसकेश के योजना एवं ग़रीबों के लिए सरकारी जन धन योजना इत्यादि के बारे में बस्ती वासियों को सूचित किया

उसके फायदे भी बताए ।पोस्ट ऑफिस में चलने वाली कुछ योजनाओं जैसे आवर्ती खाता बचत खाता इत्यादि के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराई।दूसरे सत्र मे रोटरी क्लब साऊथ से आई हुईं    अतिथि श्रीमती नुपुर अग्रवाल ने छात्राओं के लिए एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक माह तक निशुल्क ब्यूटी कोर्स के लिये जानकारी दी।इस कैंप में रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ ने विशेष सहयोग करने का आश्वासन दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts