Categories: Crime

सड़क दुर्घटना में घायल दो चचेरी बहने में से एक कि मौत

तब्ज़ील अहमद

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्यान गांव के पास में गत दिनों स्कूल से घर जाते समय स्कूटी सवार दो चचेरी बहने बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गयी थी। दोनों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। जहां रविवार को एक की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्यान गांव निवासी मनराज दिवाकर की 15 वर्षीय पुत्री खुशबू अपनी चचेरी बहन हिमानी दिवाकर 16 पुत्री शिवबाबू स्कूटी से 18 फरवरी को स्कूल से घर वापस आ रही थी। जैसे ही गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही तेजरफ्तार एक बाइक ने जोदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसमें उक्त दोनों छात्राये घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। जहां रविवार को खुशबू की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतिका कक्षा दस की छात्रा थी। दो बहन और भाई में बड़ी, मां श्यामसती, पिता किसान है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts