सपा प्रत्याशी संगीता कन्नौजिया के साथ जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव के अलावां पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। कलेक्टेªट के बाहर संगीता कन्नौजिया के साथ समर्थकों की भारी भीड़ रही। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। गौरतलब है कि आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया की बीते रविवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में जनसंपर्क के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी थी। सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया की मौत की खबर सुनते ही स्थानीय सपा नेताओं एवं विपक्ष के नेताओं का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया था। संगीता द्वारा नामांकन दाखिल कर दिये जाने से सभी संभावनाओं पर विराम लग गया है।
शफी उस्मानी डेस्क: पीएम मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रमज़ान के दौरान…
शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…
आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…
आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…
मो0 शरीफ कानपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में शुक्रवार को रैली की।…
अनिल कुमार पटना: बिहार के अररिया जिले में जीजा और साली का प्रेम ऐसा परवान…