संजय ठाकुर
यहां पर एक कहावत चरितार्थ होती प्रतीत हो रही है कि मेहनत का फल मीठा होता है और अपने द्वारा की गई मेहनत का फल मीठा करने के लिए सपा प्रत्याशी जी जान से लगे हुए हैं। जिससे यहां यही लगता है कि यहाँ कङा संघर्ष देखने को मिल सकता है। बिधायक गोरख पासवान फरसाटार गांव मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधी व पूर्व प्रधान उस्मानुल हसन के निवास पर जा कर मिले जहाँ पहले से ही उस्मनुल हसन के निवास पर सैकड़ो लोग मौजुद थे। यहां पहुंचकर गोरख पासवान ने समर्थन देने के लिये विनती की ग्राम सभा की जनता व प्रधान प्रतिनिधी उस्मनुल हसन ने गोरख पासवान को पूर्ण रुप से समर्थन देने का निर्णय सुनाया और साथ ही वहाँ मौजुद मास्टर इरशाद, कुन्डैल के प्रधान शाह आलम के साथ साथ ग्राम सभा के सैसैकड़ो लोगों ने सपा को समर्थन देने को कहा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे युवा और यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारे सरकार ने जितना विकास किया है उतना किसी ने विकास नहीं किया उन्होंने बलिया में यूनिवर्सिटी देने के साथ साथ बैरिया को नगर पंचायत और पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल के सपनों को पूरा करते हुए बिल्थरारोड विधानसभा में भीमपुरा को ब्लॉक का दर्जा दिया। अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो बिल्थरारोड को जिला बनाने का प्रयास किया जाएगा और इस क्षेत्र का सर्वांगिण विकास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक के साथ मुरली धर यादव, रामगोपाल यादव, जमशेद, संदेश यादव, देवेन्द्र मास्टर, सुबाष यादव, गनेश यादव, पंकज यादव, ओमप्रकाश यादव और अमरजीत यादव समेत काफी लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…