Categories: Crime

बसपा ही विकास कर सकती है,इसी में सबका सम्मान है – अब्बास अंसारी

संजय ठाकुर
मऊ : घोसी से बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने रविवार को चोरपा खुर्द,हथनी, चोरपा कला में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान अब्‍बास अंसारी ने कहा कि बसपा ही उत्‍तर प्रदेश का विकास कर सकती है। बसपा में ही सबका सम्‍मान है। भाजपा के नोटबंदी से गरीब किसान, जवान, व्‍यापारी सारे लोग परेशान और बेहाल है।

देश और प्रदेश के विकास का पहिया रुक गया है। भाजपा केवल दो वर्गो के लोगों को लड़ाकर राजनीति करना चाहती है। देश के आजादी में सभी वर्गो का योगदान है। आजाद हिंदुस्‍तान के विकास में भी सभी मिलकर योगदान करते हैं। घोसी विधानसभा से बसपा की जीत होने पर इस विधानसभा को प्रदेश का मॉडल विधानसभा बनायेंगे। जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत सदस्‍य महेंद्र राजभर, सुरेंद्र राम, संजीत यादव, सुरेंद्र राजभर, कृष्‍णानंद राय, प्रदीप राय आदि लोग मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts