इस दौरान नामांकन स्थल के बाहर खूब नारेबाज़ी की गयी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह पर टिकट काट कर अपने रिश्तेदार को टिकट दिलवाने का आरोप लगाया गया। गोपाल निषाद के समर्थकों के हाथ में बीजेपी से बैर नहीं राजनाथ तेरी खैर नहीं और इसी तरह के तख्तियां थीं। गले में रोटी लटका कर और हाथ में कटोरा लेकर भीख भी माँगी। बता दें कि बीजेपी द्वारा सगड़ी से पूर्व में निषाद पार्टी के अध्यक्ष गोपाल निषाद को टिकट दिया गया था और निषाद ने 9 फरवरी को अपना नामंकन भी कर लिया था। गोपाल निषाद देवरिया जनपद के रहने वाले हैं और मऊ में आवास है। अचानक से 12 फरवरी की शाम को पार्टी नेतृत्व ने गोपाल निषाद की देवेन्द्र सिंह जो आजमगढ़ के जहानागंज थाना के समा निवासी देवेन्द्र सिंह को टिकट दे दिया। देवेन्द्र सिंह पूर्व में आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन अभी तक जीत हासिल नहीं हुई है वहीं देवेन्द्र वर्तमान में प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। गोला निषाद के समर्थकों ने कल टिकट काटने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्या का पुतला फूँक कर विरोध जताया था। इस दौरान आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…