Categories: Crime

बसपा ने आयोजित किया ब्राह्मण सम्मेलन, रितेश को जिताने का लिया संकल्प

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा ब्राम्हण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे विधान सभा क्षेत्र के तमाम ब्राम्हणो ने भाग लेते हुए रितेश पान्डेय को जिताने का संकल्प लिया।नगर के मालीपुर रोड़ स्थित बसपा कार्यालय पर प्रत्याशी रितेश पान्डेय की मौजूदगी मे ब्राम्हण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसको सम्बोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी रितेश पान्डेय ने कहा कि बसपा पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय मे विश्वास करती है ऐसे मे सभी को एकजुट होकर बसपा के पक्ष मे मतदान करना चाहिये साथ ही सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को बिना एक पल गवाये सक्रिय हो जाये।

इस बार प्रदेश मे बसपा की सरकार अवश्य बनेगी और विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के राष्टीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद दूबे ने कहा कि सभी ब्राम्हण लामबंद होकर रितेश पान्डेय के पक्ष मे मतदान करे इन्ही के द्वारा हम सभी का कल्याण होगा बसपा ही ब्राम्हणो की सच्ची हितैषी है रितेश पान्डेय की जीत मे ही हम सभी का भला होगा और इन्हे जिताने का संकल्प ले। इस सभा को जयप्रकाश दूबे हेमंत पान्डेय डब्लू पान्डेय सुनील उपाध्याय कृण्णकुमार उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर बच्चाराम उपाध्याय कालिका शुक्ला जितेन्द पान्डेय महेन्द्र शुक्ला महंत पान्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts