Categories: Crime

मुसईतपुर में हुआ भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

अनंत कुशवाहा 

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश वर्मा ने शिवलीपुर, हरकपुर, नशीरपुर कैथी, मुस्लिम पट्टी, जगदीशपुर नैली, संजरपुर, लोहरा बरामदपुर, अतंगी व् चन्दनपुर के साथ ही उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर वोट मांगे।

मुसईतपुर में ग्रामीणों ने जोशीले अंदाज में भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और भाजपा को जिताने के लिये वोट करने का भरोसा दिया। गांव में कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी के प्रति लोगों ने समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने डोर टू डोर जनसम्पर्क कर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि भाजपा ही सुशासन के लिये बेहतर विकल्प है और अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिये भाजपा को ही वोट करें। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की पहचान गुंडाराज व भ्रष्ट आचरण के कारण हो रही है। बसपा में आर्थिक आतंकवाद की स्थिति चरम पर रहती है। दलित समाज के वोटों को बसपा बोली लगाकर बेचने का काम करती है। समाज को ठगने का काम किया जाता रहा है। भाजपा ने दलितों के उत्थान के लिये अनेक योजनाएं बनायी है। गांव में भाजपा प्रत्याशी को भरपूर समर्थन मिला। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ विधान सभी प्रभारी राजेश सिंह , आनंद बहाल, डॉ0 राजितराम त्रिपाठी,सभाजीत निषाद, जगदीश प्रजापति, हरीराम तिवारी, सियाराम वर्मा, सदानंद उपाध्याय, श्रवण कुमार उपाध्याय, नीरज तिवारी, संगम तिवारी. मोहमद अब्बास,योगेन्द्र सिंह  सहित सैंकडों लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts