सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटेहरी के सामने एक किराये के मकान मे इंटर पास व कम्प्यूटर कोर्स किये हुए छात्र-छात्राओं का खुलेआम साक्षात्कार हो रहा है लेकिन इसके बारे में जिले के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। साक्षात्कार ले रहे कम्प्यूटर अध्यापक डीके सागर से पूछा गया कि किस पद पर अभ्यर्थियों को तैनात किया जायेगा। इस पर अध्यापक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों मंे कम्प्यूटर पद पर नियुक्ति की जायेगी जो बच्चांे को कम्प्यूटर का ज्ञान देंगे। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार से फोन से वार्ता किया गया तो उन्होने ने कहाँ कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। इस मामले को संज्ञान मे लिया जायेगा और गलत करने वाले के ऊपर उचित कार्यवाही किया जायेगा। इससे केन्द्र सरकार की योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। इस प्रकार के कथित साक्षात्कार का आयोजन कर आचार संहिता का उल्लंघन भी किया जा रहा है, लेकिन सभी अधिकारी मौन साधे हुए है। देखना है यह कि कब तक अधिकारी बेरोजगारों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…