Categories: Crime

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की फांसी पर झूलती मिली लाश

यशपाल सिंह/आजमगढ़
आज़मगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र के तहबरपुर कस्बा में सोमवार की आधी रात को मायके में 22 वर्षीया भाग्यश्री पुत्री सुभाषचंद ठठेर ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह देर तक दरवाजे पर कोई आहात न होने पर करेब दस बजे दरवाजा खोला तो हालात देख सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस भी पहुँची और कार्रवाई में जुटी रही। भाग्य श्री की मोबाइल का सिम भी टूटा था। उसकी पिछले माह ही आठ दिसंबर को गाजीपुर जनपद के जंगीपुर में मनोज कुमार पुत्र स्व हरिश्चंद से विवाह हुआ था। मनोज लोको पायलट है। अपनी शादी के पांच दिन बाद ही भाई के विवाह में शामिल होने मायके आयी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts